आर्यवीर बने मिस्टर फैशन फ्यूजन
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मोहन नगर के आईटीएस कॉलेज में 'फैशन फ्यूजन-2026' का आयोजन हुआ, जिसमें 600 से अधिक छात्र और 100 फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। 62 छात्रों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आर्यवीर को मिस्टर फैशन फ्यूजन, जबकि मीनाक्षी को मिस फैशन फ्यूजन का खिताब दिया गया।

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शनिवार को भारतीय भविष्यवाद थीम पर आधारित ‘फैशन फ्यूजन-2026’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थियों और 100 से अधिक फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। 62 विद्यार्थियों ने रैंप पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आर्यवीर को मिस्टर फैशन फ्यूजन और मीनाक्षी को मिस फैशन फ्यूजन का खिताब मिला।


