भाजपा पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने भाजपा के जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुलाम बनाना चाहती है और विधानसभा में बहस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

- कहा- लोगों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा श्रीनगर, एजेंसी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को असंवैधानिक बताने पर भाजपा की कड़ी निंदा की। यह प्रस्ताव राज्य विधानसभा में 28 सितंबर को पारित किया गया था।उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, भाजपा शुरू से जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुलाम बनाना चाहती है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या स्वायत्तता का मुद्दा अब भी प्रासंगिक है। नेकां अध्यक्ष ने कहा, कौन कहता है, इसका महत्व नहीं है? हालांकि, भाजपा के लिए नहीं। उन्होंने कहा, देश आजाद होने के बाद से ही भाजपा इसके खिलाफ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सरकार की आलोचना को भी स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा, विधानसभा का उद्देश्य ही है कि वहां बहस हो। अगर सरकार से कोई गलती हुई है, तो उसे सामने लाया जाता है। सरकार जवाब देती है। विधानसभा का यही उद्देश्य है।

