नवनियुक्त भाकियू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

नवनियुक्त भाकियू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नवनियुक्त भाकियू जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

रविवार को क्षेत्र के ग्राम खाद मोहन नगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती और किसानों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनका समाधान कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा।

उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान ओमवीर सिंह, गूलबीर सिंह, संसार सिंह , ब्रह्मजीत सिंह ,मुन्नू दादा ,चौधरी सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।