समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में खाद, बिजली कटौती और ऋण ब्याज अनुदान की मांग की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याएँ हल नहीं हुईं, तो आंदोलन किया जाएगा।

समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहजोई कार्यक्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के अनुसार कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह के आवास पर एकत्र होकर बहजोई रवाना होंगे। ज्ञापन में धान की फसल के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा सहकारी समितियों के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ समय पर दिलाने की मांग प्रमुख रहेगी। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसमस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान