जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान मोर्चा निकालेगा जागरण रथ

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

संयुक्त किसान मोर्चा ने बिहार में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विरोध का ऐलान किया है। मोर्चे ने किसानों को एकजुट करने के लिए दो जागरण रथ निकालने और 4 अक्टूबर को पटना में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। किसानों ने 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में शिथिलता का आरोप लगाया है।

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान मोर्चा निकालेगा जागरण रथ

संयुक्त किसान मोर्चा ने सेटेलाइट टाउनशिप सहित विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अधिग्रण का विरोध करने का ऐलान किया है। कदमकुआं स्थित गांधीनिधि में शनिवार को मोर्चा की बैठक में किसानों को प्रखंडों में एकजुट करने पर जोर दिया गया। किसानों को जागरूक और संगठित करने के लिए मोर्चा ने मां जानकी की जन्म भूमि पुनौराधाम और महात्मा गांधी की कर्मभूमि बापूधाम से दो किसान जागरण रथ निकालने का निर्णय लिया। यह पूरे बिहार में घूमेगा। उसके बाद 4 अक्तूबर को पटना में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार एवं जितेंद्र कुमार आर्य ने की। बैठक में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सुनियोजित साजिश के तहत 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को बिहार में शिथिल कर किसानों से जबरन जमीन छीनी जा रही है।

चिंतन शिविर को किसान नेता दिनेश कुमार, अशोक प्रसाद सिंह, अमेरिका महतो, संजय कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार, जगपति सिंह, विनोद कुमार सिंह, धनंजय, गोलक बिहारी शरण सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान मोर्चा निकालेगा जागरण रथ