भाकियू तोमर का धरना स्थगित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मेरठ की ललिता हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। आलाधिकारियों से वार्ता के बाद परिवार को 8 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन मिला। धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

भाकियू तोमर का धरना स्थगित

भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मेरठ की ललिता हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करने के विरोध में 13 जुलाई को एडीजी जोन के मेरठ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि रविवार देर रात में आलाधिकारियों ने वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया गया। पीडिता के परिजन के आठ लाख का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की शीघ्र रिहाई के आश्वासन पर ही सहमति बन सकी है। भाकियू तोमर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में एडीजी जोन भानू भास्कर से मुलाकात कर 13 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा है।

जिसके बाद एडीजी जोन कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थागित करने की घोषणा की गई। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान, अजय त्यागी, साजिद अल्वी, विशाल चौधरी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें