भाकियू की बैठक में गर्माया बिजली -खाद का मुद्दा
गांव ग्वारऊ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक हुई, जिसमें किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई। नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिनमें मोहित चौधरी जिला महासचिव युवा और अर्पण प्रजापति जिला उपाध्यक्ष युवा शामिल हैं। किसानों ने बिजली, खाद, और बकाया भुगतान जैसी समस्याएं उठाईं, जिनका समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। रविवार को हुई बैठक में संगठन विस्तार करते हुए मोहित चौधरी को जिला महासचिव युवा, अर्पण प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष युवा, बॉबी राजपूत ग्राम अध्यक्ष ग्वारऊ, राजेंद्र चौधरी तहसील सचिव, अशोक कुमार तहसील सचिव, ब्रजकिशोर सैनी उर्फ मिंटू सैनी तहसील उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक सचिव, लखपत सिंह ग्राम अध्यक्ष लक्ष्मपुर बनाया गया। बैठक में किसानों की बिजली, खाद एवं बकाया भुगतान, तहसील में किसानों का हो रहा शोषण आदि की शिकायतें गांव व क्षेत्र के किसानों ने संगठन के सामने रखी।
संगठन ने आश्वाशन दिया कि समस्त समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। बैठक में उदयपाल सिंह प्रदेश सचिव, चौधरी सतीश काजला जिलाध्यक्ष, अंकुर चौधरी जिलाध्यक्ष युवा, राजपाल सिंह ,सूरज सिंह, खिलेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, मनवीर सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, अर्पण प्रजापति,संजू सैनी, नीतू चौधरी, बबलू चौधरी, कल्लू सिंह, बालम सिंह, सतेंद्र चौधरी, अमन सैनी, गौतम शर्मा, आशु खान आदि पदाधिकारी एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह व संचालन विक्की चौधरी तहसील अध्यक्ष ने किया।


