15 जुलाई को पावर हाऊस पहुंचने की बनाई रणनीति

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

अतरौली में भारतीय किसान यूनियन आदर्शवादी ने 15 जुलाई को जखवा पावर हाऊस पर बैठक की तैयारी की चर्चा की। बैठक का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णू मिश्रा ने इंजीनियर विश्वास अवस्थी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

15 जुलाई को पावर हाऊस पहुंचने की बनाई रणनीति

अतरौली। चरमरा रही बिजली व्यवस्था को लेकर आगामी 15 जुलाई को अतरौली के जखवा पावर हाऊस पर भारतीय किसान संयुक्त मोर्चे की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को भारतीय किसान यूनियन आदर्शवादी (अराजनीतिक) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय अतरौली के मीनापुर में बैठक कर चर्चा किया। पर्यावरण हरियाली लाने के लिए पौधरोपड़ कर चर्चा का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णू मिश्रा ने इंजीनियर विश्वास अवस्थी को प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी नामित किया। इससे कार्यकर्ताओं उत्साह और खुशी रही। पदाधिकारी सुशील अवस्थी, सुशील शुक्ला,राम नरेश मिश्रा, अशोक दिक्षित, अमरेश यादव, रमाशंकर तिवारी, अवधेश तिवारी, शंकर तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुलाब तिवारी ने संचालन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।