सही समय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका अहमः डीएम

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

किसानों के लिए उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका पर जोर देते हुए डीएम रौशन कुशवाहा ने कहा कि प्रशिक्षु किसानों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त करेंगे। वह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने टिकाऊ खेती के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बात की।

सही समय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका अहमः डीएम

पूसा। डीएम रौशन कुशवाहा ने कहा कि किसानों को सही समय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका अहम है। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षियों को किसान हित में कार्य के लिए कई तकनीकी व अहम जानकारी उपलब्घ करायेगा। जरूरत है ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्तकर उसे किसान हित में उपयोग करने की। वे गुरूवार को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली में पैक्स सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सत्र

मोका था उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन सत्र का। उन्होंने कहा कि बेहतर उपज के लिए मृदा संतुलन बनाये रखने की जरूरत है। इसके लिए किसानो को वैज्ञानिक अनुसंशा के अनुरूप् उर्वरको के इस्तेमाल करने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इसमें पैक्स की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि किसानो को टिकाउ खेती के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

केंद्र की उपलब्धियां

मौके पर केन्द्र प्रधान डॉ.एमएल मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए केन्द्र की उपलब्धियां एवं उर्वरक विक्रेताओं व पैक्स का किसानो के बीच भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर डॉ.धीरु कुमार तिवारी, ई.विनीता कश्यप, भारती उपाध्याय, सुमित कुमार सिंह, वर्षा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

DSC का क्या उद्देश्य है?
डीएम रौशन कुशवाहा ने कहा कि किसानों को सही समय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका अहम है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसही समय व उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने में पैक्स की भूमिका अहमः डीएम