पिंडवित खाद से सुधरेगी मिट्टी की सेहत

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को पिंडवित खाद (एफओएम) के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया। डॉ. नवीन कुमार सिंह ने इसकी वैज्ञानिक उपयोगिता और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से किया गया और किसानों को जैविक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

पिंडवित खाद से सुधरेगी मिट्टी की सेहत

वाराणसी। खेती की लागत को संतुलित करने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने और कृषि में उपलब्ध जैविक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (एफओएम या पिंडवित खाद) किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बनकर उभर रहा है। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को किसानों को प्रशिक्षण देकर इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। केंद्र के अध्यक्ष और पादप रोग विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने एफओएम के वैज्ञानिक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और फसल स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। सीएसआर मारुति परियोजना के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सहयोग से हुए प्रशिक्षण का आयोजन संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह राठौर और परियोजना के सह-समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

शस्य वैज्ञानिक डॉ. अमितेश कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय, बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत कुमार, कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह और पशुपालन वैज्ञानिक पूजा सिंह आदि ने भी जानकारी दी। प्रतिभागियों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपिंडवित खाद से सुधरेगी मिट्टी की सेहत