तीन हजार किसानों को वैज्ञानिक खेती के सिखाए गुर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ावीपीकेएएस की ओर से एक माह तक चला अभियान वीपीकेएएस की ओर से एक माह तक चला अभियान वीपीकेएएस की ओर से एक माह तक चला अभियान

अल्मोड़ा। वीपीकेएएस की ओर से एक माह तक चले खेत बचाओ अभियान का समापन हो गया है। इस अभियान में वैज्ञानिकों ने गांवों में जाकर 3025 किसानों को वैज्ञानिक खेती व टिकाऊ खेती के गुर सिखाए। साथ ही उनकी समस्याओं का भी समाधान किया।भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने दौरान अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और चमोली जिलों के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को साथ संवाद किया। नोडल अधिकारी व संस्थान के फसल उत्पादन विभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. बृज मोहन पांडेय ने बताया कि इसमें किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन व सरकार समर्थित कृषि विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


