जतजलतजलतज

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

किसान अब 1 सितंबर 2026 से मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें फार्मर आईडी बनाना होगा। कृषि मंत्रालय ने डिजिटल प्रणाली विकसित की है, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद की मात्रा का चयन कर बुकिंग कर सकते हैं। पंचायत स्तर पर भी सहायता मिलेगी।

जतजलतजलतज

एक सितंबर से किसान ऑनलाइन घर मंगवा सकेंगे खाद समस्तीपुर। किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कृषि विभाग की नई व्यवस्था के तहत 1 सितंबर 2026 से किसान घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को अपना फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य होगा। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमीत सौरभ ने इसकी जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उर्वरक बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसान केंद्रित बनाने के उद्देश्य से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल नामक डिजिटल प्रणाली विकसित की है। इसके तहत किसान अपने मोबाइल से ऑनलाइन उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। एप में किसान के खेत और फसल के आधार पर खाद की मात्रा निर्धारित होगी। नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन खाद खरीदने के लिए किसानों का फार्मर आईडी होना जरूरी है। विभाग के अनुसार, जिन किसानों का नाम जमाबंदी में दर्ज है, वे फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। जमाबंदी पूर्वजों के नाम पर दर्ज होने की स्थिति में भी संबंधित भू-स्वामी किसान इस व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा बटाईदार किसान, सामुदायिक, मंदिर, सरकारी, संस्थागत और अन्य भूमि पर खेती करने वाले किसान भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद की बुकिंग कर सकेंगे。

एप में दर्ज करना होगा खेत और फसल का विवरण :

किसान मोबाइल में संबंधित एप इंस्टॉल करने के बाद आधार संख्या, ओटीपी अथवा फेस ऑथेंटिकेशन से लॉगिन करेंगे। उसके बाद जिस प्लॉट पर खेती की जा रही है, उसका विवरण और फसल का चयन करना होगा। दर्ज विवरण के आधार पर पूरे फसल सीजन के लिए प्रस्तावित उर्वरक की मात्रा प्रदर्शित होगी। किसान अपनी जरूरत के अनुसार मात्रा का चयन कर बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद किसान को क्यूआर कोड मिलेगा। उर्वरक विक्रेता के पास पहुंचकर मशीन के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कराने के बाद किसान निर्धारित मात्रा में खाद का उठाव कर सकेंगे। विभाग के अनुसार, एक बार जारी क्यूआर कोड तीन दिनों तक वैध रहेगा। इसके बाद खाद नहीं उठाने पर किसान को एप के माध्यम से दोबारा क्यूआर कोड जेनरेट करना होगा।

पंचायत और प्रखंड स्तर पर मिलेगा सहयोग :

किसानों को नई व्यवस्था समझाने और खाद की बुकिंग में सहायता देने के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। वहीं, 29 अगस्त को शाम पांच बजे किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा थोक और खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमीत सौरभ ने बताया कि यह व्यवस्था पहले चरण में सूबे के पांच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गयी थी। अब दूसरे चरण में समस्तीपुर को भी शामिल किया गया है। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के साथ ही उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता आएगी।

सामान्य प्रश्न

किसानों को खाद बुक करने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी?
किसानों को मोबाइल एप इंस्टॉल करके आधार संख्या, ओटीपी या फेस ऑथेंटिकेशन से लॉगिन करना होगा, और फिर उन्हें खेत और फसल का विवरण दर्ज करना होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजतजलतजलतज