बारिश से धान की रोपाई पकड़ी रफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरमछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार से

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार से शुरू हुई तेज बारिश क्रम और रुक रुक प्रतिदिन शुक्रवार को सुबह भी हुई बारिश से किसान खुश हैं। धान रोपाई का क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है।ग्रामीण इलाकों में लगभग तीन चौथाई धान की रोपाई का काम पूरा हो चुका है।महुआरी गांव निवासी संतोष सिंह का कहना है कि इस समय ट्रैक्टर पूरी तरह से व्यस्त हैं सुबह से ही खेतों पर निकल जा रहें हैं।बामी गांव निवासी रविंद्र सिंह कहते हैं कि बारिश होने से सभी लोग एक साथ धान की रोपाई में जुट गए हैं इसलिए मजदूर कठिनाई से मिल पा रहे हैं।कितने
किसान तो जो पहले धान की रोपाई किए थे अब उर्वरक का छिड़काव कर रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


