Hardoi News: बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: मल्लावां में समय पर बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल बचाने के लिए किसान डीजल-पेट्रोल से चलने वाले पंपिंग सेटों का उपयोग कर रहे हैं। कमजोर मानसून और खेतों में पर्याप्त नमी की कमी से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों की मांग है कि जल्दी बारिश हो ताकि पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Hardoi News: बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता

Hardoi News: मल्लावां। समय पर बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल बचाने और रोपाई के लिए किसान डीजल-पेट्रोल से चलने वाले पंपिंग सेटों के सहारे खेतों में पानी भर रहे हैं। कटरी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में इस बार मानसून कमजोर रहने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही है। उमस भरी गर्मी से लोग भी परेशान हैं। जिन किसानों ने पहले ही धान की रोपाई कर दी थी, उनकी फसल अब पानी के अभाव में प्रभावित होने लगी है। ऐसे में किसान निजी ट्यूबवेल और पंपिंग सेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं।

कटरी क्षेत्र के किसान सुरेश पाल, संतोष कुमार, अनुज कुमार और कालिका प्रसाद ने बताया कि धान की फसल को हर 8 से 10 दिन में सिंचाई की आवश्यकता होती है। बारिश न होने के कारण लगभग हर सप्ताह पंप चलाना पड़ रहा है। इससे डीजल पर अतिरिक्त खर्च हो रहा है। किसानों ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsHardoi News: बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता