किसान अधिकार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

किसान कांग्रेस ने मोरना में किसान अधिकार यात्रा निकाली, जिसमें किसानों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर कई मुद्दों पर हमला बोला, जैसे वोट चोरी, महंगाई व किसानों की समस्याएं। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। मनोज चौधरी ने एथेनॉल मिलावट के दुष्प्रभावों पर बात की।

किसान अधिकार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मोरना किसान कांग्रेस द्वारा मोरना में किसान अधिकार यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय किसान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा वोट चोरी, चंदा चोरी, किसान कर्ज माफी, इंडो अमेरिकन डील, इथेनॉल मिलावट, गन्ना भुगतान, एमएसपी गारंटी कानून, टूटी सड़कें, महंगी होती स्वास्थ्य सेवाएं, नीट परीक्षा घोटाला, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, असुरक्षा, महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला गया।

यात्रा का उद्देश्य

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ से मोरना सहकारी चीनी मिल तक शुक्रवार को निकाली गई किसान अधिकार यात्रा में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। आंदोलनकारी किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। सरकार लगातार जनता को लूटने का काम कर रही है, जिसे कांगेस बर्दाश्त नहीं करेगी । राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने व संविधान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। किसान अधिकार यात्रा शुकतीर्थ, इलाबास से होकर गांव बहुपुरा भोकरहेडी, छछरौली मोरना से होती हुई चीनी मिल मोरना पर पहुंची। किसान अधिकार यात्रा में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेन्द्रपाल वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहित जाखड़, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, शीतल मान, संजीव आर्य,राजीव राठी, सईदुलजमा, सलमान सईद, नवाजिश आलम, मुनीर आलम, सुबोध शर्मा, लव बालियान, सतीश चौधरी, वरुण कुमार, यशपाल राठी, नीरज राठी, अनुज राठी,शकील अंसारी,मनव्वर जैदी आदि शामिल रहे।

किसानों के अधिकारों की रक्षा

केन्द्र की सरकार ने किसानों से की गद्दारी: गौतम

उप्र की कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुरेंद्र पाल गौतम ने कहा केन्द्र की सरकार ने किसानों के साथ गद्दारी की है और धोखा दिया है । मौजूदा सरकार में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। किसानों को फसलों का उचित मुनाफा नहीं मिलता तो किसानों की आये दोगुनी कैसे होगी। सरकार द्वारा लिए गए तीन काले कानून के विरोध में बॉर्डर पर 13 महीने चले किसानों के धरने में 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए।

सरकार की दमित नीतियाँ

पेट्रोल में 40 फीसदी एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान: मनोज चौधरी

कांग्रेस किसान यात्रा अधिकार यात्रा के आयोजक एवं संयोजक मनोज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से 15 लाख रुपये खातों में देने व काला धन वापस लाने का वादा किया था न ही तो 15 लाख रुपये जनता के खाते में आए और न ही काला धन वापस आया। उन्होंने कहा कि अब तो कालाधन चार गुना बढ़ गया। देश पर कर्ज भी बढ़ गया। पेट्रोल में 40 फीसदी से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जा रहा है जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान अधिकार यात्रा का उद्देश्य क्या था?−
किसान अधिकार यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाना और सरकार की नीतियों की आलोचना करना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसान अधिकार यात्रा में उमड़ा जन सैलाब