मेरठ : कमिश्नरी पहुंच रहे किसान, ट्रैक्टरों से रास्ते जाम
मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में
मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसान कमिश्नरी पहुंचने लगे हैं। जनपदभर से ट्रैक्टरों और ट्रालियों में किसानों का पहुंचना जारी है। किसानों ने महापंचायत के लिए कमिश्नरी गेट पर ही टेंट लगा रखा है। किसानों के लिए खाने का भी इंतजाम किया हुआ है।भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि सभी सरकारी विभागों में किसानों का शोषण किया जा रहा है। तहसीलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसानों की मांग है कि महंगी चीनी का फायदा सिर्फ शुगर इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि किसानों को भी बोनस के रूप में मिलना चाहिए।
किसानों ने गन्ने का रेट 500 रुपये कुंतल घोषित करने, गन्ना बकाया भुगतान दिलाने, किसानों की कर्जमाफी आदि मांग की है।रागिनी से हो रहा किसानों का मनोरंजनकिसानों के मनोरंजन के लिए रागिनी का भी इंतजाम किया गया है। ट्रैक्टरों पर भी डीजे लगे हुए हैं। किसान ट्रैक्टरों पर लगे डीजे में बाबा टिकैत को समर्पित गाने बजाते हुए पहुंच रहे हैं।


