भाकियू किसान क्रांति 16 को कमिश्नरी का घेराव करेगी
भाकियू की सरधना कार्यकारिणी की बैठक में 16 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर किसान-मजदूर घेराव कार्यक्रम की योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने संगठन के कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई और संगठन के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।

भाकियू किसान क्रांति की सरधना कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को ब्लॉक सचिव रिजवान मिर्जा के आवास पर हुई। बैठक में 16 सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर प्रस्तावित किसान-मजदूर घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं व किसानों से अधिक से अधिक संख्या में घेराव कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मेरठ चौधरी निखिल राव ने की। इस दौरान पप्पू मास्टर को ब्लॉक महामंत्री सरधना और नदीम को ब्लॉक संगठन मंत्री सरधना नियुक्त किया गया। चौधरी निखिल राव ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में सोनी खान, नफीस, आरिफ, आदिल, सरफराज, मनोज पाल, अहसान मेंबर, मुजाहिद, मुन्ना कुरैशी, सलीम और वसीम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


