किसान आंदोलन की आज तय होगी रणनीति

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने 21 जुलाई को प्रस्तावित किसान आंदोलन की तैयारियों के लिए बैठक की। इसमें विभिन्न मुद्दों जैसे भूमि अधिग्रहण, यूरिया की कमी और बिजली कटौती पर प्रदर्शन होगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

किसान आंदोलन की आज तय होगी रणनीति

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर 21 जुलाई को प्रस्तावित किसान आंदोलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होगी। बैठक में सभी ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील, भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट में वृद्धि, यूरिया खाद की किल्लत, बिजली कटौती सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकिसान आंदोलन की आज तय होगी रणनीति