भूमि अधिग्रहण को लेकर 15 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर होगी किसानों की पंचायत
में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आयोजन में होने वाले सभी अनुष्ठान आचार्य पंडित शशिकांत के सानिध्य में सम्पन्न होंगे। बैठक में समिति के उपाध्यक

रामपुर मनिहारान।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर 15 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर पंचायत का आयोजन करने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन की ओर से एसडीएम रामपुर मनिहारान को पत्र के माध्यम से लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौ. गालिब प्रधान ने बताया कि यूपीडा द्वारा तहसील रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांवों के किसानों की उपजाऊ भूमि का औद्योगिक गलियारे के नाम पर अधिग्रहण प्रस्तावित है। किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। जिसको लेकर 15 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय पर किसानों की पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत में किसानों का गन्ना भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। इस पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार और जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी मौजूद रहकर किसानों की सभी समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। पंचायत के आयोजन के संबंध में एसडीएम रामपुर मनिहारान को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है।


