ललिता गौतम प्रकरण : भाकियू तोमर का आज एडीजी कार्यालय पर धरने का ऐलान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

बहसूमा क्षेत्र के गांव सदरपुर में ललिता गौतम प्रकरण को लेकर भाकियू तोमर और प्रशासन के बीच कई घंटे वार्ता हुई, लेकिन यह बेनतीजा रही। भाकियू ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। परिवार को सरकारी मुआवजा और नौकरी देने पर सहमति बनी, लेकिन मुकदमों की वापसी पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

ललिता गौतम प्रकरण : भाकियू तोमर का आज एडीजी कार्यालय पर धरने का ऐलान

बहसूमा क्षेत्र के गांव सदरपुर में रविवार को ललिता गौतम प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर और प्रशासन के बीच कई घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद भाकियू तोमर ने सोमवार को मेरठ स्थित एडीजी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। रविवार दोपहर जिला महासचिव अमित कुमार के आवास पर हुई वार्ता में प्रशासन ने संगठन से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का आग्रह किया। बैठक में मृतका ललिता गौतम के परिजनों को सरकारी मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने पर सहमति बनी। हालांकि आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका。

भाकियू तोमर का आंदोलन जारी

भाकियू तोमर के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक आंदोलन में शामिल किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर संगठन किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। मुकदमों की वापसी पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण वार्ता को विफल घोषित कर दिया गया।

बैठक में मौजूद लोग

बैठक में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, जिलाध्यक्ष इंतजार देशवाल, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हनी चौधरी, सीओ मवाना पंकज लवानिया, बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र पवार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन पोसवाल, हेड कांस्टेबल रमेश पुंडीर समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

ललिता गौतम प्रकरण पर भाकियू तोमर और प्रशासन की वार्ता का क्या परिणाम निकला?
वार्ता बेनतीजा रही और सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।