किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान मोर्चा का धरना 42वें दिन भी जारी
हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की में किसानों का धरना 42वें दिन भी जारी है। उत्तराखंड किसान मोर्चा की मांगों पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने चेतावनी दी कि सरकार को जल्दी विचार करना होगा, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान मोर्चा का धरना 42वें दिन भी जारी
रुड़की। एसडीएम कार्यालय रुड़की पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा के धरना 42वें दिन भी जारी है, किसान अपनी मांगों से अडिग हैं और आरपार की लड़ाई लड़ने की मूड में हैं। मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर जल्द विचार करना होगा अन्यथा आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।


