कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे किसान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कमिश्नरी पहुँच गए हैं। गन्ना बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति, और यूरिया की कमी जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन चल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे किसान
कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे किसान

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कमिश्नरी पर पहुंच गए हैं। किसानों का ट्रेक्टर ट्रालियों से पहुँचना जारी है। गन्ना बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति, यूरिया की कमी, तहसीलों में भ्रष्टाचार आदि के विरोध में भाकियू ने 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया था। मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कमिश्नरी पर इकट्ठा हो गए हैं। अभी ट्रैक्टरों का पहुंचना जारी है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। अधिकारी बेलगम हो रहे हैं।

किसान दिवस की शिकायतों का भी सही से निराकरण नहीं हो पा रहा है। तहसीलों में भ्रष्टाचार से हर किसान बेहाल है। किनौनी शुगर मिल ने पूरा गन्ना भुगतान नहीं किया है। लाेक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार फैला है। इन सभी समस्याओं को लेकर किसान आंदोलन को मजबूर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।