बिजलीघर पर ताला डालने व जाम की चेतावनी

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

गंगोह में भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग के साथ पांचवें दिन भी जारी रहा। किसान अधिकारियों से अनजान होने का आरोप लगाते हुए बिजली कटौती और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को बिजलीघर पर ताला डालने की चेतावनी दी गई है।

बिजलीघर पर ताला डालने व जाम की चेतावनी

गंगोह । बिजली व्यवस्था में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। समाधान न होने पर सोमवार को बिजलीघर पर ताला डाल सडक जाम करने की चेतावनी दी गई। अध्यक्षता अकबर राव व संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। जिला सचिव बृजपाल सैनी, ब्लॉकाध्यक्ष तहसीन चौधरी, नगराध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि किसानों की समस्याओं से अधिकारी जानकर भी अनजान बने है। उन्होंने कहा कि खोखली बातों से आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसानों ने बिजली कटौती बंद कर पर्याप्त सप्लाई देने, लाइन लॉस के नाम पर ग्राहकों को परेशान न करने, खराब बिजली लाईन और टूटे खंभों को बदलने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने और बिना सूचना बढ़ाए गए बिजली लोड की वापसी की मांग की।

किसानों ने धरनास्थल पर ही खाना बनाया और खाया। नितिन शर्मा, कलीम कुरैशी, ओंकार शर्मा, कय्यूम, नीटू, आबिद, सरफराज, हाजी नाजिम, फैसल, नौशाद, मतलूब, मांगता, अनवर, आलीशान, फारुख, नसीम, दानिश, सुहेल आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजलीघर पर ताला डालने व जाम की चेतावनी