किसान मजदूर संगठन ने गन्ना भवन में किया प्रदर्शन
पीलीभीत में, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहत गन्ना किसानों ने विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर ब्याज की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है। यह उनका चौथा प्रदर्शन है, जो 1996 से अब तक के ब्याज सहित भुगतान की मांग करता है।

पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर गन्ना भवन पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। गन्ना किसानों ने समस्या समाधान किए जाने की मांग की गई। डीसीओ ने किसानों से वार्ता की। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर सुबह से गन्ना भवन पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया। उसके बाद किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने धरना देना शुरू कर दिया। इससे पहले तीन बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 14 दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर किसान अपनी आवाज बुलंद करते रहे।
ब्लाक अध्यक्ष फूलचंद्र आर्य ने बताया कि वर्ष 1996 से लेकर अब तक का ब्याज समेत भुगतान की मांग की जा रही है। चार बार धरना देकर मांग की जा चुकी है। इस मौके पर काफी किसान मौजूद रहे।

