किसानों ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जीआईसी मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने दवा की किल्लत और नकली कीटनाशकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्हें डीएम से समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला। किसानों ने रजिस्ट्री, फसल बीमा, और अन्य मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की।

 किसानों ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीआईसी मैदान से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने यरिया की किल्लत और नकली कीटनाशक की बिक्री होने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों ज्ञापन डीएम को दिया है। डीएम ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का किसानों को आश्वासन दिया है। सोमवार को भाकियू अ. के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जीआईसी मैदान से जुलूस निकाला। जुलूस महावीर चौक, प्रकाश चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया जटिल है। सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने की जिम्मेदारी कृषि विभाग को दी जाए।

डीएपी और यूरिया की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं, जिसे दूर किया जाए। नकली कीटनाशक और बीज समस्या का स्थाई निदान किया जाए। नकली कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया जाए। बेसहारा गोवंश समस्या का निदान किया जाए। भैसाना शुगर मिल से जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। तहसीलों में किसान समाधान शिविर लगाए जाए। चकबंदी और भूमि विवाद मामलों का निस्तारण किया जाए। साथ ही रजवाहों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि टेल तक किसानों की फसलों की सिंचाई हो सके। डीएम ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस बीच कलेक्ट्रेट में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस दौरान कुशलवीर सिंह, महावीर सिंह, दीपक चौधरी, धीरज राणा, महीपाल, मनोज, राजेश आदि मौजद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar Newsकिसानों ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन