आज किसान डीएम से करेंगे मुलाकात, निर्णय नहीं तो 9 को घेराव
हिन्दुस्तान, लखनऊ
किसानों द्वारा कुबहरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना रविवार को 19वें दिन भी जारी रहा। एसडीएम मोहनलालगंज किसानों से मिलने नहीं आए, जिससे किसानों में नाराजगी है। सोमवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलेगा।

कुबहरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना रविवार को 19वें दिन भी जारी रहा। संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव और मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने बताया कि रविवार को एसडीएम मोहनलालगंज को धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता करनी थी वह नहीं आये। इससे किसानों में नाराजगी है। नेताओं ने बताया कि सोमवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष से मुलाकात करेगा। इसके बाद जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर सड़क निर्माण का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं निकला तो नौ सितंबर को सैकड़ों किसान लोक निर्माण विभाग का घेराव करेंगे।
धरने में तहसील अध्यक्ष रामकुमार, केशवराम लोधी, प्रधान पति रामकुमार, ब्रह्मादीन, सुंदर लाल, रामदास समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।


