शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटे राधेश्याम सिंह

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में रामकोला चीनी मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान को लेकर धरना चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई में जमीदार और पड़ोही शहीद हो गए। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और सपा सरकार में नए योजनाओं की बात कही।

शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटे राधेश्याम सिंह

कुशीनगर। रामकोला चीनी मिल पर किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान को लेकर किसान नेता के रूप में जाने वाले तत्कालीन युवा नेता राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में रामकोला चीनी मिल के गेट पर धरना चल रहा था। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से जमीदार व पड़ोही शहीद हो गए। मारे गए किसानों की याद में हर साल पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती रही है। इसको भव्य बनाने के लिए तैयारी चल रही है। इस परिप्रेक्ष्य में रविवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक खैरटवा चौराहे पर आयोजित की गई, जहां पर पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि इन किसानों की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि कप्तानगंज, पडरौना चीनी मिल वर्षों से बंद हैं। सपा सरकार में ढाढा चीनी मिल लगाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनते ही किसानों को अनेक योजनाएं चलाई जाएगी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह सैथवार, रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू, प्रमोद पांडेय, छट्ठू यादव, भोला यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटे राधेश्याम सिंह