विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शनविंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प

विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने अपनी पुश्तैनी एवं उपजाऊ कृषि भूमि बचाने का संकल्प दोहराते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका कहना था कि सरकार का दायित्व किसानों के हितों की रक्षा करना है, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे जैसे नारे लगाए। किसान बबलू कुमार ने कहा कि जान दे देंगे, लेकिन पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे और अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे। किसान रुपेश दूबे ने कहा कि जमीन किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और उसके संरक्षण के लिए आंदोलन जारी रहेगा। किसान रामसिंह पटेल और पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संदीप मिश्रा ने कहा कि जब तक किसानों के अधिकार और जमीन सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे। प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश मौर्य, दिनेश चेरो, आकाश चौहान, विजय चौहान आदि किसान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का प्रदर्शन