भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोकां

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोकांभारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोकां

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोकां
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोकां

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में होने वाली किसानों की पंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर समेत किसानों को पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए परतापुर, ब्रह्मपुरी, लोहियानगर और नौचंदी थाना पुलिस के साथ आरआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया था। पुलिस द्वारा दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद पवन गुर्जर किसानों के साथ काशी टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है।

यह किसानों का गला काटने वाली डील है, जिसका किसान पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस और आरआरएफ के जवान किसानों को आगे बढ़ने से रोकते रहे। इस दौरान पवन गुर्जर के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे रहे और ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।