किसानों की अधिशासी अभियंता से नोकझोंक
हिन्दुस्तान, रुडकी
किसानों ने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बिना अनुमति जमीन पर पेड़ लगा रहा है और फसल में आधा हिस्सा मांग रहा है। कार्रवाई न होने पर तेज प्रताप सैनी ने आंदोलन की चेतावनी दी।

रुड़की। किसानों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली के विरोध में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में किसानों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा उनकी अनुमति के बिना जमीनों पर पेड़ लगाए जा रहे हैं और फसल में कथित तौर पर आधा हिस्सा मांगा जा रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर तेज प्रताप सैनी ने विरोध जताया। इस दौरान अधिशासी अभियंता से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याएं दूर नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।

