चैटबॉट करेगा किसानों की समस्याओं का समाधान

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में आईसीएआर-अटारी में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन की बैठक हुई, जहां किसानों की समस्याओं का समाधान डिजिटल तकनीक के माध्यम से करने पर चर्चा की गई। एग्रीगुरु के व्हाट्सएप चैटबॉट का प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिससे किसान अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। डॉ. राघवेंद्र सिंह ने किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लाभ बताए।

चैटबॉट करेगा किसानों की समस्याओं का समाधान

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल तकनीक के उपयोग को सुलभ व बढ़ाने के उद्देश्य से आईसीएआर-अटारी, रावतपुर में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन की ओर से इजरायल के अमित सुस्मान एवं क्ररी लेवेंटन के साथ सौरभ कुमार यादव एवं अंजलि मिश्रा ने जानकारी दी। एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने एग्रीगुरु के व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट की कार्यप्रणाली एवं किसानों के लिए इसकी उपयोगिता का प्रजेंटेशन दिया। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान व्हाट्सएप पर अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

आवश्यकतानुसार फोटो, वीडियो और फोन कॉल के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. राघवेंद्र सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से संचालित किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं किसानों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचैटबॉट करेगा किसानों की समस्याओं का समाधान