महापंचायत की बनाई रणनीति
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
फतेहपुर में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक आयोजित की गई। रामदत्त मिश्र ने 29 सितंबर को महापंचायत और 5-6 अक्टूबर को महात्मा टिकैत की जयंती मनाने की जानकारी दी। बैठक में कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।

फतेहपुर। भाकियू टिकैत की मासिक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्र ने कहा कि अमेरिका ट्रेड डील रद्द कराने, स्वामी नाथन की रिपोर्ट के अनुसार बाजार मूल्य, एनएसपी गारंटी कानून लागू करवाने को 29 सितम्बर को नहर कालोनी परिसर में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान शिरकत करेंगे। कहा कि पांच व छह अक्टूबर को अयोध्या में महात्मा टिकैत की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में मधुसूदन दीक्षित, कल्लू सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, विजय सिंह चौहान, नुसरत, राहुल सिंह, राजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।


