मौसम की दगा से पीली पड़ने लगी धान की नर्सरी: चिंता

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

ज्ञानपुर के किसान बारिश की कमी से परेशान हैं। जुलाई के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है, जिससे धान की रोपाई में कठिनाई आ रही है। नलकूप और बिजली कटौती ने उनकी समस्याओं को बढ़ा दिया है। किसानों की नर्सरी भी सूखने लगी है, और वे जल्द बारिश की आशा कर रहे हैं।

मौसम की दगा से पीली पड़ने लगी धान की नर्सरी: चिंता

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम मानों किसानों को दगा दे दिया है। जुलाई माह का 12 दिन गुजर गया लेकिन झमाझम बरसात नहीं हो पाई। खेतों में इतना पानी एकत्रित नहीं हो पाया है कि धान की रोपाई किसन कर सकें। नहर से सटे किसान तो धान की रोपाई तेजी से कर रहे हैं। जबकि बारिश और नलकूप पर निर्भर रहने वाले किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। नलकूप से पहले सिंचाई को लेकर किसान आपस में उलझ जा रहे हैं। बिजली कटौती भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नाली से नलकूप का पानी खेत में पहुंचा नहीं कि बिजली ट्रिप कर जा रही है।

किसान खेतों की भराई कैसे करें यह समझ नहीं पा रहे हैं। मौसम ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हल्की बारिश कर मेघ निकल जा रहे हैं। बारिश के अभाव में धान की तैयार नर्सरी अब पीला पड़ने लगा है। किसानों की माने तो शीघ्र ही रोपाई शुरू नहीं हुआ तो नर्सरी में तैयार पौधों का विकास थम जाएगा। धान रोपाई में विलंब हुआ तो न तो पौधों की ऊंचाई मानक के अनुरूप होगा और ना ही अनाज उत्पादन बढ़ेगा। आसमान की तरफ नजर लगाए किसान बारिश की आस लगाए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।