किसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

किसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू किसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू

किसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू

जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन यानि एसएमएएम वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के किसान और कृषि समूह अब विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यांत्रिक में जमुई जिले के वित्तीय बजट 320.38168 लाख है ।

जिले में वित्तीय बजट और लक्ष्य

जिले में लगभग 3.20 करोड़ रुपये का वित्तीय बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके माध्यम से कुल 1930 भौतिक लक्ष्यों को पूरा किया जाना है। समान्य वर्ग के लिए कृषि यंत्र 1034 और 207.60768 लाख रुपए का यंत्र क्रय करने पर किसानों के खाते में अनुदान की राशि भुगतान की जाएगी अनुसूचित जाति के लिए 350 यंत्र 57.66850 रुपया का खरीदा जाएगा। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 88 यंत्र 4.13268 रुपया का क्रय होगा। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 458 यंत्र कुल 57.66850 लाख रुपए का क्रय करने पर किसानों के खाते में अनुदान दिया जाएगा। जिले में अभी तक कुल 1200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त आवेदनों के जांच के उपरांत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से परमिट निर्गत किया जाता है। इस परमिट के आधार पर क्रय करने के बाद कृषि समन्वयक के भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेज दी जाएगी

योजनावार लागत, अनुदान, पात्रता एवं आवश्यक शर्तें जारी

इस योजना के तहत कृषकों और किसान समूहों को आधुनिक कृषि यंत्रों तथा कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, जमुई सुशांत कुमार ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर 10 लाख रुपये तक की कुल लागत मूल्य वाली है। इस सेंटर पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान (अधिकतम 4.00 लाख) दिया जाएगा। इसके लिए व्यक्तिगत कृषक या किसान समूह दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत फसल चक्र के अनुसार ट्रैक्टर सहित जुताई, बुआई/रोपणी, कटाई और दौनी/थ्रेशर की न्यूनतम एक-एक मशीन लेना अनिवार्य है। कृषि यंत्र बैंक के लिए 10 लाख रुपये तक की लागत तय है। इस बैंक पर लागत मूल्य का 80 प्रतिशत (अधिकतम 8.00 लाख) तक अनुदान मिलेगा। यह योजना केवल किसान समूहों के लिए पात्र है। इसमें ट्रैक्टर रहित या ट्रैक्टर सहित फसल चक्र के अनुसार जुताई, बुआई/रोपणी, कटाई और दौनी की कम से कम एक-एक मशीन रखना अनिवार्य किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जमुई जिले के किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ड्रोन तकनीक के समावेश से कीटनाशकों का छिड़काव आसान होगा, वहीं कस्टम हायरिंग सेंटरों के खुलने से छोटे और सीमांत किसानों को भी कम दर पर आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर मिल सकेंगे। विभाग ने सभी इच्छुक किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

सुशांत कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, जमुई

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जमुई जिले में एसएमएएम योजना का वित्तीय बजट कितना है?−
जमुई जिले में कृषि यांत्रिक के लिए वित्तीय बजट 320.38168 लाख है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू