आलू किसानों को मिलेगा भण्डारण शुल्क में अनुदान
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
बाराबंकी में आलू की खेती करने वाले किसानों को आलू के गिरते भावों पर भामाशाह भाव स्थिरता कोष से भण्डारण के लिए अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराने और आलू भण्डारण की आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

बाराबंकी।जिले के आलू की खेती करने वाले किसानों को आलू के भाव में आ रही गिरावट पर भामाशाह भाव स्थिरता कोष से भण्डारण में अनुदान दिया जाएगा। किसानों को आलू भण्डारण की पर्ची, बिक्री पत्र, गेट पास, खतौनी व खसरा लगाना पड़ेगा। इसके लिए किसानों को पंजीकरण उद्यान विभाग में कराने की अपील की जा रही है।


