Banka News: आज से जिले में डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी खाद की बिक्री

हिन्दुस्तान, बांका
share

Banka News: खाद की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विकसित किए गए एफएसएएस मोबाइल ऐप, कालाबाजारी पर लगेगी रोकखाद की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विकसित किए गए एफएसएएस मोबाइल ऐप, कालाब

Banka News: आज से जिले में डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी खाद की बिक्री

Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। बांका के किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। अब खाद के लिए किसानों को दुकानों पर न तो लंबी कतार लगानी पड़ेगी और ना ही कालाबाजारी का शिकार होना पड़ेगा। जिले में शुक्रवार से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खाद की बिक्री शुरू हो रही है। जो पूरी तरह ऑनलाइन होगा। किसान अपनी जमीन और फ़सल के ब्योरे के आधार पर घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे। नई व्यवस्था से खाद की जमाखोरी, दुकानदारों की मनमानी और बिचौलिया संस्कृति पर ब्रेक लगेगा। इस व्यवस्था को धरातल पर उतरने के लिए क़ृषि विभाग ने गुरुवार को खुदरा विक्रेताओं को एफएसएएस (फ़र्टिलाइज़र सेल एप्लिकेशन सिस्टम) ऐप की खास ट्रेनिंग दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

जिला क़ृषि कार्यालय के सभागार में हुए प्रशिक्षण में डीएओ त्रिपुरारी शर्मा ने दुकानदारों को ऐप चलाने के गुरु सिखाये। उन्होंने लाइव डेमो देकर समझाया कि ऐप से लॉगिन कैसे करना है, खाद के स्टॉक कि इंट्री कैसे होगी और बिक्री के दौरान किन डिजिटल प्रक्रियाओं का पालन करना है। विक्रेताओं को ऐप चलाते समय आनेवाली तकनीकी दिक्क़तों और उसके समाधान के बारे में भी बारीकी से बताया गया। भारत सरकार के उर्वरक विभाग व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल यानी एफएसएएस मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है। इसके माध्यम से उर्वरकों की खरीद और बिक्री की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया गया है। उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान गूगल प्ले स्टोर से एफएसएएस मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसान मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग करेंगे और उन्हें एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा।

क्यूआर कोड सिस्टम

इसी क्यूआर कोड के जरिए अधिकृत उर्वरक वक्रिेता से नर्धिारित मात्रा में खाद प्राप्त होगी। प्रशासन का दावा है कि इससे उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी, फर्जी खरीद और अनियमित वितरण पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा, वहीं किसानों को अनावश्यक दौड़-भाग और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। डिजिटल बुकिंग के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस किसान द्वारा कितनी मात्रा में उर्वरक की बुकिंग की गई है तथा उसे किस स्थान से उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। नई व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कृषि विभाग ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत कृषि पदाधिकारियों और कृषि समन्वयकों व प्रखंडों के अधिकृत उर्वरक वक्रिेताओं को एफएसएएस एप डाउनलोड कराने और ऑनलाइन बिक्री की पूरी प्रक्रिया का प्रशक्षिण दे दिया गया है। इससे खाद वितरण में डिजिटल क्रांति आएगी। जिला क़ृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस डिजिटल प्रणाली का मुख्य मकसद खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता लाना है। दुकानदारों को सख्त हिदायद डी गयी है कि वे खाद कि बिक्री से जुडा हर ब्योरा सही समय पर ऐप में दर्ज करें। इससे विभाग के पास खाद का स्टॉक और बिक्री का रियल टाइम अपडेट रहेगा।

किसानों की सहायता

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोई भी दुकानदार न तो खाद दुकान के गोदाम में छिपा सकेगा और ना ही कृत्रिम किल्ल्त बताकर किसानों से ज्यादा पैसे वसूल पाएगा। ट्रेनिंग के अंत मे दुकानदारों के सवालों का जवाब देकर उनकी शंका दूर की गयी। ऑनलाइन बुकिंग में किसानों को कई विकल्प दिए गए हैं। स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा से वंचित किसानों के लिए विशेष व्यवस्था दी गई है। ऐसे किसान कॉमन सर्विस सेंटर व वसुधा केंद्र से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके अलावे किसान पैक्स प्रतिनिधि, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों की मदद से भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। नई प्रणाली के तहत प्राथमिकता उन किसानों को मिलेगी, जिनका फार्मर आईडी बना हुआ है और जिनकी भूमि का विवरण किसान रज्ट्रिरी में उपलब्ध है। जिनकी जमाबंदी स्वयं या उनके पूर्वजों के नाम पर दर्ज है, वे भी इस व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे। ऐसे किसानों के लिए वैकल्पिक ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। फार्मर आईडी नहीं रखने वाले किसानों को एफएसएएस एप पर संबंधित खेत का खाता नंबर, खेसरा नंबर, भूमि का रकबा और बोई गई फसल का विवरण दर्ज करना होगा。

अधिकारी प्रश्न

✦बांका के किसानों को खाद की बुकिंग कैसे करनी होगी?−
किसान मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग करेंगे और उन्हें एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: आज से जिले में डिजिटल प्लेटफार्म पर होगी खाद की बिक्री