दशहरा पर किसानों को यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

बस्ती में दशहरा पर्व पर किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक नया अवसर है। कृषि विभाग ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा जो 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी। विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। किसान आवेदन विभागीय पोर्टल पर कर सकते हैं।

दशहरा पर किसानों को यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

बस्ती, निज संवाददाता। दशहरा के पर्व पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकराणों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग सात अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। डीडी कृषि ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में बैच ड्रायर, मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्या सुरक्षा मिशन में मिलेट, पार्लर, दलहन मिशन में दाल मिल तथा कृषि रक्षा यंत्रों के लिए भी आदेवन किया जा सकेगा। इसके अलावा फसल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत कृषि यंत्रों का लाभ लिया जा सकेगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि आवेदन विभागीय पोर्टल पर विकास खंड वार ऑनलाइन किया जाएगा। किसान कॉर्नर में ‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’ पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। यंत्रों, अनुदान और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदशहरा पर किसानों को यंत्रों पर मिलेगा अनुदान