त्वरित मक्का विकास योजना पर हुई किसान गोष्ठी
साऊंघाट में त्वरित मक्का विकास योजना के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने किसानों को मक्का उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। बीडीओ और एडीओ ने भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
साऊंघाट। विकास क्षेत्र के सभागार में त्वरित मक्का विकास योजना के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार रहे। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव व एडीओ एजी सूरज वर्मा ने कहा कि इस गोष्ठी का मुख्य उददेश्य किसानों को मक्का उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के प्रति जागरूक करना है। गोष्ठी में क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसानों ने भी अपने विचार रखे। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि ये योजना सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक हैं। कहा कि सरकार की ये योजना किसानों की आय बढ़ाने व कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चन्द, बीटीएम महेश वर्मा, बीएमएम सतीश सिंह, राजमणि, अजय कुमार, सुभाष, शिवानी मिश्रा, उर्मिला देवी, सरोज देवी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।


