नहर में पानी नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता ने निकाली पदयात्रा

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

गाजीपुर में कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने सिंचाई के लिए पानी की कमी का विरोध करते हुए लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी की कमी से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द ही पानी नहीं मिला, तो कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन करेगी।

नहर में पानी नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता ने निकाली पदयात्रा

गाजीपुर (दिलदारनगर)। नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अहमद शमशाद ने मंगलवार को जमानिया स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से गोडसरा जाने वाली छोटी नहर के किनारे करीब पांच किलोमीटर पदयात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि नहरों में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। किसानों ने बताया कि उसिया मौजा सहित कई गांवों में धान की नर्सरी सूखने लगी है और सैकड़ों बीघा फसल संकट में है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगले दस दिनों में बारिश या सिंचाई का पानी नहीं मिला तो धान उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।