गन्ना मूल्य बढ़ाने और फसल नुकसान के मुआवजे को दिया ज्ञापन
मोहम्मदी में तेज हवाओं और बारिश के कारण धान और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और गन्ना के दाम 600 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग की। उन्होंने अन्य समस्याओं जैसे तारबंदी, कंबाइन हार्वेस्टर से एसएमएस हटाने, और डीएपी खाद की उपलब्धता की भी मांग की।

मोहम्मदी। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश में धान और गन्ना की बर्बाद हुई फसल और गिरे मकान, छप्पर आदि को लेकर मुआवजे व गन्ना के दाम 600 रुपए कुंतल करने समेत कई समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। किसान यूनियन के गुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, लखविंदर सिंह, रणधीरसिंह, जगत सिंह, संदीप सिंह, हरनेक सिंह, मिथुन सिंह, महल सिंह मनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में संगठन के लोगों ने ज्ञापन में मांगें उठाई। इसमें गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति कुंतल, जंगल के आसपास क्षेत्र में तारबंदी और फेंसिंग कराने, कंबाइन हार्वेस्टर से एसएमएस हटाने की मांग की।
इसके अलावा डीएपी खाद उपलब्ध कराना , सरकारी मूल्य पर किसानों के धान की बिक्री सुनिश्चित कराने समेत मांग पत्र को मुख्यमंत्री के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और यूनियन के सदस्य गण मौजूद रहे हैं।


