सीवर लाइन टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग

हिन्दुस्तान, बागपत
share

बागपत में भारतीय किसान यूनियन अखंड के कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें जल निगम की टूटी सीवर लाइन से प्रभावित फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की। किसान वलेदीन खान की 12 बीघा फसल गंदे पानी में डूबने से नष्ट हो गई, जिससे 8-9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सीवर लाइन टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग

बागपत। भारतीय किसान यूनियन अखंड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम के नाम ज्ञापन देकर बागपत खादर में जल निगम ग्रामीण की सीवर लाइन टूटने से नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के लोगों ने बताया कि किसान वलेदीन खान की करीब 12 बीघा तैयार फसल गंदे पानी में डूबकर नष्ट हो गई, जिससे करीब आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि घटना की सूचना जल निगम के अधिकारियों को दी गई थी। विभाग के निर्देश पर कोतवाली बागपत में तहरीर दी गई और संबंधित ठेकेदार को कानूनी नोटिस भी भेजा गया, लेकिन किसान को अभी तक क्षतिपूर्ति नहीं मिली है।

इस मौके पर फारुख, सरताज, सरफराज, हारून, मोनी, सलमान, यूसुफ, मुस्तकीम, मुजाहिद, जिला सचिव इस्लाम अल्वी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीवर लाइन टूटने से फसल बर्बाद, क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग