बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

कायमगंज में भारतीय किसान यूनियन ने असमय बारिश से फसलों और मकानों को पहुंचे नुकसान की भरपाई की मांग की। किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ आलू की फसल के लिए खाद और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग

कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन ने असमय बारिश से फसलों और मकानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राममोहन दीक्षित, जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ ही आगामी आलू की फसल के लिए खाद और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश से धान, मक्का, गन्ना समेत खरीफ की अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इसमें इस दौरान जिला प्रवक्ता हुकुम सिंह, नवीन कुमार अग्निहोत्री, ऋषिपाल, अनुज दीक्षित, सुशील दीक्षित, धनसिंह यादव, महेंद्र मोहन, अनिल कुमार और बृजेश राजपूत मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग