70 करोड़ के बकाया भुगतान को किसानों ने दिया ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

नवाबगंज में किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ओसवाल चीनी मिल पर 2023 से 2025 तक 70 करोड़ रुपये के भुगतान का आरोप लगाया गया। किसानों ने कई बार धरना दिया और गन्ना राज्य मंत्री के घर का घेराव भी किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। तत्काल भुगतान की मांग की गई।

70 करोड़ के बकाया भुगतान को किसानों ने दिया ज्ञापन

बंद पड़ी ओसवाल चीनी मिल नवाबगंज के लगभग 70 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। किसानों के साथ पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुमुद गंगवार ने कहा कि वर्ष 2023 से 2025 तक का चीनी मिल ने 70 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में कई बार किसान नवाबगंज तहसील में धरना दे चुके हैं। कमिश्नर से भी इसकी शिकायत की थी। उसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। किसानों ने गन्ना राज्य मंत्री के घर का घेराव भी किया। उसके बाद भी सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।

सौरभ कुमार, रमेश कुमार, भूपराम, ओमप्रकाश, सुरेश, राज गंगवार, सुरेश चंद्र आदि ने तत्काल भुगतान कराए जाने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।