बंजारेवाला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बुग्गावाला में बैठक व सदस्यता अभियान का आयोजन किया। बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में संगठन की सदस्यता ली। वीरेंद्र पाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

बंजारेवाला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक आयोजित

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला में रविवार को बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कि ओर उनके समाधान के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में संगठन की सदस्यता ली। वहीं संगठन ने वीरेंद्र पाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार शर्मा, हाजी महताब, मोहम्मद रिजवान, सचिन सैनी, जब्बार, कवींद्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंजारेवाला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक आयोजित