मल्लावां में बारिश में ट्यूबवेल की कोठरी भरभराकर गिरी
हिन्दुस्तान, हरदोई
मल्लावां के देवमनपुर निवासी किसान प्रदीप के ट्यूबवेल की कोठरी बारिश से ढह गई। कोठरी में रखा सामान मलबे में दब गया, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने मुआवजे की मांग की और घटना की सूचना राजस्व निरीक्षक को दी।

मल्लावां। ग्राम देवमनपुर निवासी किसान प्रदीप के खेत में बनी ट्यूबवेल की कोठरी लगातार हो रही बारिश के चलते भरभरा गई। हादसे में कोठरी के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान प्रदीप ने बताया कि बारिश के कारण कोठरी कमजोर हो गई थी। अचानक पूरी कोठरी ढह गई और उसमें रखा सामान मलबे में दब गया। घटना की जानकारी किसान ने राजस्व निरीक्षक को दे दी है। किसान ने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।


