मुंडेरा मंडी में किसान क्रांति महापंचायत 26 अक्तूबर को
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
भारतीय किसान यूनियन ने 26 अक्टूबर को मुंडेरा मंडी में किसान क्रांति महापंचायत का आयोजन करने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने तैयारियों को गति देने का निर्देश दिया।

भारतीय किसान यूनियन की ओर से 26 अक्तूबर को मुंडेरा मंडी में किसान क्रांति महापंचायत होगी। शुक्रवार को ट्रिपलआईटी चौराहा स्थित संगठन कार्यालय में बैठक हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क कर अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत से जोड़ने का आह्वान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने पूरी ताकत से तैयारियों में जुटने को कहा।


