सुपौल : 92 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी
हिन्दुस्तान, सुपौल
सुपौल जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से प्रदान करने के लिए 92,536 पीएम किसान लाभुकों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। जिले में 2,48,135 सक्रिय पीएम किसान लाभुक हैं, जिनमें से 37.3 प्रतिशत की एफआर रजिस्ट्री पूरी हुई है। कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर शेष रजिस्ट्री जल्द पूरी करवा रहा है।

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए कराई जा रही फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) में अब तक 92,536 पीएम किसान लाभुकों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। 5 सितंबर की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2,48,135 सक्रिय पीएम किसान लाभुक हैं। इनमें करीब 37.3 प्रतिशत किसानों की एफआर रजिस्ट्री पूरी हुई है। अभी 1,55,599 किसान फार्मर रजिस्ट्री से बाकी हैं। कृषि विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर किसानों को जागरूक कर शेष रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने की कवायद की जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान और उसकी कृषि भूमि से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज होगी।
इससे सरकारी योजनाओं, कृषि अनुदान और अन्य सुविधाओं का लाभ सही पात्र किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


