गन्ने की फसल में रोग-कीट नियंत्रण की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर के गंगापुरवा गांव में एक कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। कृषकों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों और कीटों की पहचान व उपचार जानकारी दी गई। पारले चीनी मिल द्वारा कृषि किट पर 55% सब्सिडी की पेशकश की गई। किसानों को निगरानी और पौधरोपण के लिए पौधे भी वितरित किए गए।

गन्ने की फसल में रोग-कीट नियंत्रण की दी जानकारी

तेजवापुर, संवाददाता। क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक बहाजुद्दीन अहमद व जोनल अधिकारी प्रमोद यादव ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारले चीनी मिल की ओर से किसानों को 55 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिन खेतों में गन्ने की बढ़वार कम है, वहां चीनी मिल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही किट का प्रयोग किया जा सकता है। किट में एक किलो इफ्को एनपीके 0:52:34, इमिडाक्लोप्रिड 100 मिलीलीटर, ह्यूमिक 98 प्रतिशत आधा किलोग्राम तथा सूक्ष्म पोषक तत्व आधा किलोग्राम शामिल हैं।

इसके साथ चार किलोग्राम यूरिया को 200 लीटर पानी में मिलाकर लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में छिड़काव करने की सलाह दी गई। किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने तथा रोग एवं कीट के लक्षण दिखाई देने पर समय से उपचार करने के लिए जागरूक किया गया। चीनी मिल की ओर से किसानों को पौधरोपण के लिए सागौन एवं छायादार पौधों का भी वितरण किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगन्ने की फसल में रोग-कीट नियंत्रण की दी जानकारी