हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय किसान जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। वे खेत से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

मदनापुर, संवाददाता। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे किसान को पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुदैया गांव निवासी 70 वर्षीय जोगिंदर सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि जोगिंदर सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बेटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।