साहिया और कचटा में लगे किसान फार्मर आईडी शिविर, 70 किसानों की बनी आईडी
कृषि विभाग ने न्याय पंचायत उदपाल्टा और मुंधान के कचटा गांव में किसानों के लिए फार्मर आईडी शिविर लगाए। इनमें लगभग 70 किसानों की आईडी बनी। यह आईडी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ आसानी से लेने में मदद करेगी। भविष्य में अन्य गांवों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत उदपाल्टा के सहिया और न्याय पंचायत मुंधान के कचटा गांव में किसान फार्मर आईडी शिविर लगाए गए। शिविरों में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी फार्मर आईडी बनवाई। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से किसान किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उद्यान कार्ड, फसल बीमा तथा कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न अनुदान योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। दोनों शिविरों में करीब 70 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई।सहिया
में सहायक कृषि अधिकारी छवि सोनी की मौजूदगी में शिविर संचालित किया गया। वहीं कचटा में ब्लॉक तकनीकी अधिकारी अभिषेक अग्रवाल और सहायक कृषि अधिकारी तनु शर्मा की देखरेख में किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। आगामी दिनों में कालसी और चकराता विकासखंड में भी फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में किसान रतन सिंह, श्याम सिंह राय, मुकेश राय, उर्मिला, रणवीर सिंह, जेठू दास, दौलत राम, दर्शनी देवी, भादो देवी, संतराम और शमशेर सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

